
दिल्ली: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक खाने की दुकान पर तीखी बहस के बाद 17 साल के एक लड़के को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उस किशोर का फिलहाल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर लेकिन स्थिर बताया है।पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7:54 बजे एक PCR कॉल आई, जिसमें अमर कॉलोनी में एक खाने की दुकान पर गोलीबारी होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही, स्थानीय पुलिस की टीमें SHO और ACP के साथ मौके पर पहुँच गईं। हालाँकि, तब तक घायल लड़के को मूलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था।पुलिस जानकारी के अनुसार, छात्र अपने दोस्तों के साथ अमर कॉलोनी मार्केट में एक फूड आउटलेट पर खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवकों में से एक का हाथ या शरीर गलती से छात्र की कुर्सी से टकरा गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद दूसरा पक्ष वहां से चला गया। लेकिन करीब 4 से 5 मिनट बाद वही युवक दोबारा मौके पर लौटे। इसी दौरान उनमें से एक ने छात्र पर गोली चला दी। गोली उसके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम को शाम करीब 7:54 बजे गोली चलने की कॉल मिली थी। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल छात्र को मोलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था