Sliderराष्ट्रिय

BYJU फाउंडर बायजू रवींद्रन को 6 महीने की जेल

दिल्ली: एडटेक सेक्टर के बड़े नाम और BYJU’S के फाउंडर बायजू रवींद्रन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं अब उन्हें विदेशी अदालत से बहुत बड़ा झटका लगा है सिंगापुर की एक अदालत ने कोर्ट की अवमानना के एक मामले में बायजू रवींद्रन को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की अदालत ने पाया कि बायजू रवींद्रन ने अपनी संपत्तियों और डिस्क्लोजर से जुड़े कोर्ट के कई आदेशों का उल्लंघन किया है ये आदेश अप्रैल 2024 से पेंडिंग थे, जिनका पालन रवींद्रन ने नहीं किया इसी अवमानना के चलते अदालत ने उनके खिलाफ यह सख्त कदम उठाया है जेल की सजा के साथ-साथ अदालत ने रवींद्रन को अधिकारियों के सामने तुरंत सरेंडर करने का निर्देश दिया है इसके अलावा, उन पर S$90,000 का कानूनी खर्च चुकाने का भी आदेश दिया गया है कोर्ट ने उनसे ‘Beeaar Investco Pte’ नाम की कॉर्पोरेट इकाई के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने को कहा है, जो एक सहयोगी कंपनी में शेयर रखती है

Related Articles

Back to top button