Sliderपंजाब

बावा खेल के केशव के अपहरण की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली अहम सफलता

जालंधर : बस्ती बावा खेल इलाके के पन्नू विहार से 4 साल के बच्चे केशव के अपहरण की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को अहम सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जांच के दौरान पुलिस के सामने बच्चे के अपहरण के पीछे उसे बेचने की साजिश होने की बात सामने आई है।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रजत रत्तु उर्फ रॉकी को उसके गांव से सुबह करीब 5 बजे काबू किया। पुलिस के अनुसार आरोपी आदमपुर का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है। इस मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने केशव को अगवा करने के बाद उसे करीब 1 लाख रुपए में किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने की योजना बनाई थी। इस सौदे के लिए 20 हजार रुपए एडवांस मिलने की बात भी जांच में सामने आई है। हालांकि, शहर में पुलिस की नाकेबंदी के चलते आरोपी बच्चे को अपनी योजना के मुताबिक आगे नहीं ले जा सके।

Related Articles

Back to top button