Sliderपंजाब

डॉ. तरसेम गर्ग के घर पेट्रोल बम से हमला

बठिंडा: सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, के घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल बम से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले के दौरान घर की लॉबी में आग लग गई, जिससे कुछ गमले और एक स्कूटर जल गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान होने से बच गया।घटना सोमवार रात करीब पौने 10 बजे की बताई जा रही है। डॉ. तरसेम गर्ग ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से मेला राम रोड स्थित अपने क्लीनिक में रह रहे थे, लेकिन घटना वाले दिन ही घर लौटे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम फेंक दियाउन्होंने बताया कि घर के कार्यालय में मौजूद ड्राइवर और अकाउंटेंट ने रात करीब 10 बजे उन्हें हमले की सूचना दी। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों, डॉग स्क्वायड और विभिन्न जांच टीमों को मौके पर तैनात कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है

Related Articles

Back to top button