Sliderपंजाब

जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

जालंधर: महानगर में एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक Apeejay और DPS सहित कुछ अन्य स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में स्कूलों के लिए 1:11 बजे का समय बताया गया है। इसके अलावा पंजाब विधानसभा के लिए 2:11 बजे और दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के लिए 9:11 बजे का जिक्र किया गया है।ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की बात भी लिखी गई है। संदेश में खालिस्तान से जुड़े संदर्भ भी दिए गए हैं और दावा किया गया है कि पंजाब को भारत से अलग करने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button