Sliderपंजाब

गुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा : मंत्री मोहिंदर भगत

जालंधर : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक आतिशी की वीडियो से छेड़छाड़ कर गुरुओं का अपमान करने वाली फर्जी वीडियो भाजपा के किसी विधायक द्वारा वायरल किए जाने के मामले ने पंजाब की राजनीति में तीखा मोड़ ले लिया है। इस विवादित वीडियो को जालंधर कैंट के कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह द्वारा भी सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रगट सिंह के आवास का घेराव किया और जोरदार नारेबाज़ी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और विधायक प्रगट सिंह के खिलाफ जमकर नारे लगाए तथा गुरुओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सज़ा देने की मांग की। माहौल उस समय और गरमा गया जब प्रदर्शनकारियों ने विधायक के आवास के बाहर धरना देकर अपना रोष प्रकट किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि
गुरुओं का अपमान पंजाब की धरती कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वीडियो से छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाएं भड़काना एक घिनौना अपराध है। विधायक प्रगट सिंह द्वारा ऐसी वीडियो शेयर करना बेहद निंदनीय है। यह सीधे तौर पर समाज में जहर घोलने की कोशिश है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मोहिंदर भगत ने कहा कि जो भी व्यक्ति गुरुओं के सम्मान से खिलवाड़ करेगा, उसे कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी। चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से क्यों न हो।

इस मौके जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, सुभाष गोरिया,अजय चोपड़ा, जगदीश समराय,आशा समराय, राकेश राणा,पूनम भगत,नीरज, मिडिया इंचार्ज संजीव भगत एवं बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नेता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button