
ब्लिंकइट स्टोर का फूड लाइसेंस सस्पेंड, जाने वजह

मुंबई: महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई के मलाड वेस्ट में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के एक डार्क स्टोर में गंभीर गंदगी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां मिलने के बाद उसका फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।वहीं, बुलढाणा जिले में Reliance Retail के एक आउटलेट से फफूंद लगी और कीड़े पाए जाने वाली काजू कतली के 54 बॉक्स जब्त किए गए हैं। FDA ने मिठाई के सैंपल जांच के लिए फूड लैब भेज दिए हैं।FDA की टीम ने 7 अगस्त को मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित सर्वोदय भवन में चल रहे Blinkit के स्टोर का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान स्टोर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।FDA की कार्रवाई सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रही। बुलढाणा जिले के ARD Cinemall स्थित Reliance Retail आउटलेट पर भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई की।8 अगस्त को एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि आउटलेट से खरीदी गई ‘लक्ष्मी नारायण’ ब्रांड की काजू कतली में फफूंद लगी थी और उसमें जिंदा कीड़े भी मिले थे।



