Sliderअन्य राज्य

सुबह 7 से शाम साढ़े 6 बजे तक बंद रहेगा शंभू बॉर्डर , किसानों का दिल्ली मार्च आज

अंबाला: हरियाणा से पंजाब या फिर पंजाब से हरियाणा की तरफ सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। जेल में बंद सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई के लिए करीब दो साल से मोहाली में धरना दे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य किसान यूनियनों के साथ आज शंभू बैरियर तक विरोध मार्च निकालेंगे। इस कारण राजपुरा-अंबाला-दिल्ली राजमार्ग अभी सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि कौमी इंसाफ मोर्चा व किसान यूनियन के सदस्य आज सुबह 10 बजे शंभू बार्डर पर इकट्ठे हो जाएंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा का नेतृत्व किसान नेता सुरजीत सिंह फूल कर रहे हैं। विरोध मार्च शंभू बैरियर तक होगा। इसके बाद मोर्चा के सदस्य दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री के नाम अपना मांगपत्र सौंपेंगे। इसके तहत शंभू बार्डर पर पंजाब की सीमा में जहां सुबह पांच बजे से पहले 500 मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे वहीं सवा सौ के करीब बैरिकेड भी लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button