Sliderराष्ट्रिय

हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन व अदन एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें

यमन: यमन के हूती विद्रोहियों ने हमलो की नई लहर शुरू कर दी। यमन की सऊदी अरब समर्थित सरकार के मुताबिक, हूती लड़ाकों ने दक्षिणी यमन के अदन शहर में राष्ट्रपति भवन परिसर और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, सरकार ने इन हमलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस बीच सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि उसने मदीना क्षेत्र के ऊपर एक हूती ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। मदीना इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों में शामिल है। यहां पैगंबर मोहम्मद की मस्जिद यानी मस्जिद-ए-नबवी स्थित है। इससे पहले सऊदी अरब ने मक्का क्षेत्र में भी एक हूती ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी थी।हालांकि, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के इन दावों को खारिज किया है। संगठन ने इंटरनेट पर अपने संदेश में कहा कि उसने शुक्रवार को सऊदी अरब के क्षेत्र में कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की और न ही मक्का को निशाना बनाने के लिए कोई ड्रोन भेजा। हूतियों ने सऊदी अरब के दावों को झूठा बताया है। यह पहली बार नहीं है जब सऊदी अरब ने मक्का और मदीना की ओर हूती ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया है। इससे पहले भी सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कई बार इन पवित्र शहरों की ओर आने वाले ड्रोन को रोकने की जानकारी दी, लेकिन हूती विद्रोहियों ने हर बार हमले की कोशिश से इनकार किया।

Related Articles

Back to top button