
जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची बुधवार से तीन दिनों के भारत दौरे पर हैं. वहीं, आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम ताकाइची के बीच भारत-जापान शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी इस साल की शुरूआत में ही भारत-जापान विदेश मंत्रियों के रणनीतिक संवाद के दौरान दोनों देशों ने पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई थी साथ ही इंडिया-जापान एक्ट ईस्ट फोरम को और सक्रिय बनाने का फैसला किया थाइसके साथ ही यह मुलाकात आर्थिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर की रेस और क्वाड की मजबूती जैसे मुद्दों पर केंद्रित यह मुलाकात एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की पूरी जियोपॉलिटिक्स को एक नया मोड़ देने जा रही है जनवरी 2026 में भारत-जापान विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता हुई थी इस बैठक में दोनों देशों ने पूर्वोत्तर भारत और उसके आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई थी इसके तहत इंडिया-जापान एक्ट ईस्ट फोरम को और सक्रिय बनाने और बौद्धिक संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया गया