Sliderराष्ट्रिय

भारत-पाक तनाव से पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया बढ़े तनाव का असर अब आम आदमी की जेब पर भी साफ-साफ दिखने लगा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भारी तल्खी आई है, जिससे न केवल सीमाओं पर तनाव बढ़ा है, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी असर पड़ा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक आई तेजी है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर लगभग 65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह ईंधन के ताजा दाम जारी किए, जिसमें देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, तो कुछ जगहों पर मामूली राहत भी मिली है।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
गुड़गांव 94.80 87.65
बेंगलुरु 102.92 90.99
भुवनेश्वर 100.94 92.52
चंडीगढ़ 94.30 82.45
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.81

Related Articles

Back to top button