
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों को भोजन के तहत सिविल हॉस्पिटल में पेशेंट व अटैंडेंटस को फल, दूध, दलिया एंव नाश्ता वितरित किया।हर्षवर्धन शर्मा ने आपने संबोधन में बताया कि भारत विकास परिषद के प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में लगातार समाज व मानवता की सेवा के लिए प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं,यह प्रोजेक्ट भी इसी का हिस्सा है,हर एक ईन्सान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस प्रोजेक्ट में लोकेश कुमार बजाज ने आपनी शादी की सालगिरह पर सहयोग किया।संजीव गंभीर ने सभी आऐ हूए सदस्यगण ने लोकेश बजाज को बधाई,आशीर्वाद व शुभकामनाऐं दी।इस मौके पर प्रधान पवन कुमार गर्ग,ट्रेजियर संजीव गंभीर,लोकेश बजाज,हर्षवर्धन शर्मा,संजय भल्ला,दया कृष्ण छाबड़ा,राज सभ्रवाल, अशोक मागो,प्रवीण मागो,तेजिंदर शारदा,जयदेव मल्होत्रा,गुलजारी लाल गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।