
दिल्ली: अगर आप यूट्यूब खोलते ही बार-बार आने वाले शॉर्ट्स से परेशान हो चुके हैं और सिर्फ लंबी वीडियो देखना चाहते हैं, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है यूट्यूब ने एक ऐसा नया फीचर पेश किया है, जिससे आप एक क्लिक में शॉर्ट्स को पूरी तरह बंद कर सकते हैं यानी अब आपकी फीड में वही कंटेंट दिखेगा, जो आप सच में देखना चाहते हैं यूट्यूब ने अपने टाइम मैनेजमेंट फीचर को अपडेट करते हुए शॉर्ट्स के लिए नई लिमिट पेश की है पहले यूजर्स शॉर्ट्स देखने के लिए कम से कम 15 मिनट की लिमिट सेट कर सकते थे, लेकिन अब इसे बदलकर जीरो कर दिया गया है इसका मतलब साफ है कि अगर आप चाहें, तो शॉर्ट्स आपकी फीड से पूरी तरह गायब हो सकते हैं
शॉर्ट्स को जीरो पर सेट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका समय बच सकेगा अक्सर लोग बिना सोचे-समझे शॉर्ट्स स्क्रॉल करते रहते हैं और घंटों बर्बाद हो जाते हैं इस फीचर की मदद से आप इस आदत पर कंट्रोल कर सकते हैं और अपनी पसंद का कंटेंट ही देख पाएंगे
कंपनी इस नए अपडेट को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है जैसे ही यह फीचर आपके ऐप में आएगा और आप इसे एक्टिव करेंगे, तो शॉर्ट्स टैब में भी कोई वीडियो नजर नहीं आएगी इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूट्यूब ऐप खोलें इसके बाद नीचे या ऊपर दिए गए प्रोफाइल (यू) टैब पर जाएं वहां से सेटिंग्स में जाएं और फिर टाइम मैनेजमेंट का ऑप्शन चुनें इसके बादशॉर्ट्स फीड लिमिट पर टैप करें और उसे जीरो पर सेट कर दें बस, इसके बाद आपकी फीड से शॉर्ट्स पूरी तरह हट जाएंगे