Sliderपंजाब

पंजाब रोडवेज द्वारा तीन दिवसीय हड़ताल और मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना फिलहाल स्थगित

चंडीगढ़: दिल्ली में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा 25, 26 और 27 मई को घोषित तीन दिवसीय हड़ताल और मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला ट्रांसपोर्ट मंत्री और वित्त मंत्री के साथ 2 जून को होने वाली पैनल बैठक तय होने के बाद लिया गया।जानकारी के मुताबिक बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने और पहले से मानी गई मांगों को लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही निजी बसों को बंद कर विभाग की अपनी बसें चलाने की मांग भी उठाई जाएगी।यूनियन ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को रद्द करने और पिछले 6 महीनों से जेल में बंद साथियों की रिहाई को लेकर भी सरकार से बातचीत जारी है। जत्थेबंदी ने चेतावनी दी है कि यदि 2 जून की बैठक में मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं निकला या जेल में बंद साथियों को रिहा नहीं किया गया, तो बैठक के तुरंत बाद दोबारा हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button