
जालंधर : Human Rights Council India की मासिक बैठक बड़े उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे बैठक में उनके साथ निदेशक अश्विनी कुमार , पंजाब उपाध्यक्ष हरिंदर तलवार , आरती कपूर, प्रिया कुमारी, परबल, रजत, ज्योति, गगन, सुमन चौधरी, पलजीत कौर, तरूणा, मोजूद रहे संगठन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मातृ दिवस (Mother’s Day) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सभी माताओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर संगठन में कई नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में कई पुराने सदसयों को कार्ययोगय्ता अनुसार पद्दोनित किया गया जिसमें दीपक को पंजाब एंटी क्राइम सेल, इंजी चंदन रखेजा को जालंधर जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ बैठक में नए सदस्यों को शामिल किया गया जिसमें संदीप को नेशनल वाइस प्रेसिडेंट,नमन गर्ग, साहिल वर्मा को यूथ सेल, राजिंदर कौर को एग्जीक्यूटिव मेंबर महिला सेल,
दीपक सूरी को सेक्रेटरी एजुकेशन सेल, हरीश कुमार को एग्जीक्यूटिव मेंबर,कृष सूरी को एग्जीक्यूटिव मेंबर, डेविड गर्ग को प्रेसिडेंट यूथ सेल बरनाला,हितेश प्रशर को एग्जीक्यूटिव मेंबर यूथ सेल, रजत को प्रेसिडेंट यूथ सेल नकोदर,
राहुल कुमार को एग्जीक्यूटिव मेंबर कपूरथला, नितिन वर्मा को एग्जीक्यूटिव मेंबर यूथ सेल,
दीपक को एग्जीक्यूटिव मेंबर यूथ सेल, नवदीप सिंह को एग्जीक्यूटिव मेंबर यूथ सेल,शुभम कुमार को एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया।बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने समाज सेवा, मानव अधिकारों की रक्षा, नशा मुक्त समाज, महिला सम्मान एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ ली। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और परिषद समाज हित में निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज कल्याण एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।