Sliderपंजाब

कांग्रेस पार्टी पंजाब के लिए सबसे बड़ी गद्दार.. प्रशांत गंभीर

जालंधर: लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा देश के रेल राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू के साथ गद्दार शब्द का इस्तेमाल करने पर भाजपा के युवा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा की जब तक रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे तब तक वह गद्दार नहीं थे जब उन्होंने देश के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी का हाथ पकड़ा एवं राष्ट्र नीति पर काम किया तब वह गद्दार हो गए.. भाजपा नेता ने कहा की गद्दार तो कांग्रेस पार्टी है जिसने 1984 के दंगों में श्री गुरु ग्रंथ साहब की हाजिरी में दरबार साहब में गोलियां एवं तोपें चलवाई. कांग्रेस के नेताओं जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार ने हमारे सिख भाइयों को जिस तरह से गले में टायर डालकर आग लगाई यह कांग्रेस पार्टी की गद्दारी को प्रदर्शित करता है भाजपा नेता ने बताया कि कांग्रेस ने देश में 60 साल से ज्यादा शासन किया अपने शासनकाल के दौरान जिस तरह से उन्होंने पंजाब के साथ भेदभाव किया… पंजाब में आतंकवाद का दौर कांग्रेस के समय में आया .. पंजाब में नशे का दौर कांग्रेस के समय में आया. पूरा देश जानता है कि कांग्रेस की सरकार में किस तरह से भ्रष्टाचार हुए 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला, खेल स्टेडियम का घोटाला सब कांग्रेस की सरकार के समय में हुआ..अगर कोई पंजाब का गद्दार है तो वह कांग्रेस पार्टी है मैं राहुल गांधी के बयान की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं एवं लोकसभा के स्पीकर से प्रार्थना करता हूं कि तुरंत प्रभाव से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किया जाए..

Related Articles

Back to top button