Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने किया ‘सिनर्जी-6’ का भव्य आयोजन

होशियारपुर: नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (RBPU), होशियारपुर ने जिला प्रशासन के सहयोग से “युद्ध नशयां विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत मेगा इवेंट ‘सिनर्जी-6’ (Synergy 6th) का सफल आयोजन किया। इस विशाल जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 65 स्कूलों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

समारोह में उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर), होशियारपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) मेजर मोध भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, जिम, योग, विभिन्न खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹11,000, ₹5,100 और ₹3,100 के नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।

माननीय चेयरमैन स. गुरविंदर सिंह बहरा की दूरदर्शी सोच और समाज कल्याण की भावना से प्रेरित इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की बुराइयों से बचाकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।

इस अवसर पर श्री हरिंदर सिंह जसवाल, सीनियर डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड एडमिशन) ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए फिटनेस, व्यायाम, योग और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। डॉ. चंद्र मोहन, वाइस चांसलर (RBPU) ने ‘सिनर्जी-6’ को रयात बहरा ग्रुप की ‘शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व’ (ESR) गतिविधियों के तहत एक मील का पत्थर बताया। अंत में, डॉ. कुलदीप वालिया, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं ओवरऑल कोऑर्डिनेटर ने कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button