Sliderपंजाब

पंजाब में अन्य समाज के लोगों की तरह खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड का भी हो गठन : रमन नेहरा

फगवाड़ा ( )

खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य, खत्री महासभा पंजाब के महासचिव, खत्री समाज कल्याण सोसायटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा के अध्यक्ष, हिन्दू कल्याण बोर्ड-जालंधर कपूरथला जोन के कोआर्डिनेटर इंचार्ज, विश्व हिंदू संघ के जिला कपूरथला अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रमन नेहरा ने पंजाब सरकार से मांग की है कि अन्य बोर्डों की तरह खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड का भी गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों में भी खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड बनाया गया था और अब जबकि पंजाब में समाज के अन्य लोगों के लिए बोर्ड गठित किए गए हैं तो खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड का भी गठन कर मोगा के एडवोकेट विजय धीर को इस बोर्ड का चेयरमैन बनाया जाना चाहिए। रमन नेहरा ने बताया कि विजय धीर खत्री महासभा पंजाब के अध्यक्ष हैं तथा समाज सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं। उन्होंने भगवंत मान से मांग की है कि पंजाब में बड़ी गिनती में अरोड़ा व खत्री समाज के लोग रहते हैं जिनकी समस्याओं का समाधान इसी समाज का व्यक्ति ही कर सकता है। इसलिए जल्द से जल्द खत्री अरोड़ा कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इस मौके पर रणबीर दुग्गल, मोहिंदर सेठी, डॉ. यश चोपड़ा, प्रेम पाल पब्बी, सीतल कोहली, बृज भूषण पुरी, शिव कौड़ा, जुगल किशोर नैब, नरेश कोहली, ब्रिज भूषण जलोटा, बैज नाथ कपूर आदि भी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन : रमन नेहरा

Related Articles

Back to top button