SliderUncategorizedपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल अस्पताल जालंधर में किया सार्थक प्रोजेक्ट*

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल के आह्वान पर जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशंटों को फल वितरित किए और सभी जरूरतमंद पेशेंट को सुबह का नास्ता करवाया । इस प्रोजेक्ट में समाज सेवक राजेश सोंधी ने आपने जन्मदिन पर सहयोग किया। उप गवर्नर प्रथम एन के महेन्द्रू ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजीव गंभीर को माला पहना कर सन्मानित किया। गंभीर साहब ने कहा कि हर ईन्सान को दीन दुखियों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। अलायंस क्लब जालंधर समर्पण हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है।सचिव अशोक कुमार बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर वी डी जी प्रथम एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर,दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, दीपक कौड़ा, नरेंद्र शर्मा, मोहित सेठ,धर्मेंद्र व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button