Sliderराष्ट्रिय

मैरी कॉम के बाद लवलीना बोरगोहेन ने रचा इतिहास

दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को यहां चीन की बाओ ज़ियी को हराकर भारत के लिए एशियाई खेलों की महिला मुक्केबाजी में 12 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। लवलीना ने 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में बाओ को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से मात दी।लवलीना एशियाई खेलों में मुक्केबाजी का स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। उनसे पहले महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में 51 किग्रा फ्लाइवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। आइची-नागोया में भारतीय मुक्केबाजों ने पिछले एशियाई खेलों के प्रदर्शन में सुधार करते हुए अब तक छह पदक पक्के कर लिए हैंइस जीत के साथ उन्होंने पिछले एशियाई खेलों में जीते रजत पदक का रंग बदलकर स्वर्ण कर लिया। पिछली बार उन्हें फाइनल में चीन की एक अन्य मुक्केबाज ली कियान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button