जालंधर: पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 3 डिग्री के करीब बढ़ौतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं तथा बारिश की संभावना जताई है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नमी तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पंजाब में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी कारण अगले 48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ क्षेत्रों में आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 और 4 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के कारण तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि फिलहाल दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रहने की संभावना है।