Sliderपंजाब

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्रो-ग्रीन संस्था कर रही सराहनीय प्रयास : बांगा

फगवाड़ा 9 जून (शिव कौड़ा ) क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन मंडी रोड फगवाड़ा के अध्यक्ष राकेश बांगा व चेयरमैन परमजीत पम्मा की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित समाज सेवी संस्था ग्रो ग्रीन ने पौधारोपण की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जीटी रोड की सर्विस लेन पर 60 पौधे लगाए। पौधारोपण की शुरुआत समाजसेवी पिंदू जौहल व क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के सलाहकार जगमोहन मदान ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पर राकेश बांगा व अन्य गणमान्यों ने ग्रो ग्रीन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे इस प्रयास को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी, नई सडक़ों व रिहायशी कॉलोनियों के निर्माण के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसलिए समय की मांग है कि जितने पेड़ काटे जा रहे हैं, उससे अधिक नए पेड़ लगाने का प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। ग्रो-ग्रीन कोर कमेटी के सदस्यों जसविंदर सिंह बॉबी, विनोद भास्कर और मदन लाल ने बताया कि सप्ताह में एक बार सुबह 5 से 8 बजे तक पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। लगाए गए पौधों को ट्री गार्ड से ढका जाता है और जरूरत के हिसाब से पानी और खाद देकर उनकी देखभाल भी की जाती है। उन्होंने बताया कि आज लगाए गए पौधों की देखभाल और पानी लगाने की जिम्मेदारी भाटिया फ्लेक्स ने ली है, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, कश्मीर लाल, रवि कौशल, मनजीत सिंह, हैप्पी मान, जतिंदर उपाध्याय, तेगवीर सिंह, राहुल, योगेश पंडित, निर्मल सिंह, राजीव दुग्गल, मानक शाह कपूर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button