Sliderराष्ट्रिय

सोने की कीमतों में सबसे बड़ी मासिक गिरावट

दिल्ली: पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में तेज़ गिरावट आई है, जिससे निवेशकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका है। साल की शुरुआत में MCX पर सोना 1,92,991 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड इंट्राडे स्तर तक पहुंचा था, लेकिन अब यह अपने All Time High से लगभग 50,600 रुपये यानी 26% से ज़्यादा गिरकर करीब 1,42,413 रुपये के आसपास आ चुका है।यह गिरावट ऐसे समय में देखने को मिली है जब वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें अक्टूबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट की ओर बढ़ रही हैं। इसका कारण अमेरिका में ऊंची ब्याज दरों की उम्मीद और डॉलर का मजबूत होना बताया जा रहा है।मंगलवार को स्पॉट गोल्ड में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और यह जून के अंत तक लगभग 13% की मासिक गिरावट के साथ बंद होने की ओर है। यह लगातार चौथा महीना है जब सोना दबाव में है। साथ ही, यह 2013 के बाद की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट की दिशा में भी बढ़ रहा है, क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश से हटकर अधिक रिटर्न वाले विकल्पों की ओर जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button