

जालंधर 19 सितंबर : रशिया के शहर एकात्रिनबर्ग मैं वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल एक सप्ताह तक चला। यह फेस्टिवल पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल 2026 में 191 देश के 10,000 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया भर से आए युवाओं, कलाकारों, विशेषज्ञों मीडिया कर्मियों को वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल की और सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
यूथ फेस्टिवल के दौरान जहां युवाओं और विद्यार्थियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने को लेकर कई तरह के सेमिनार थे वहीं आईटी (इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी) से जुड़े कई शोकेस थे, जहां पर रूस की बेहतरीन टेक्नोलॉजी को दिखाया गया था। इन में आधुनिक तकनीक के रोबोट, शानदार कारें, चौपहिया वाहन शामिल हैं । अत्यधिक ट्रैक्टर कृषि में किस तरह से क्रांति लाई जा सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में रसिया किस तरह से आगे बढ़ रहा है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इसके बारे में बहुत ही बढ़िया ढंग से दिखाया गया।
फेस्टिवल में रूस की संस्कृति, रूस का खाना पीना और हर तरह के फील्ड के बारे में जानकारी दी गई। कई देशों के मीडिया कर्मियों के लिए विशेष मीडिया कवरेज के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया था, जहां हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी।
फेस्टिवल में भारत से 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें विद्यार्थी, युवा, विशेषज्ञ, मीडिया गर्मी, ब्लॉगर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आदि मौजूद थे। इस फेस्टिवल के दौरान रूस ने यह भी दिखा दिया कि यूक्रेन के साथ उनके युद्ध का असर आम लोगों के जीवन को प्रभावित नहीं कर रहा है बल्कि वह अपना सामान्य जीवन जी रहे हैं । वहां के लोगों में भी युद्ध को लेकर कोई दहशत देखी गई। भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली टीम को भेजने के लिए नेशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी एनपीसी के वाइस चेयरमैन वरुण कश्यप सचिव उदय सूद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों के चयन से लेकर उनको भेजने और फिर वापस आने तक वह सारी टीम के संपर्क में रहे।



