Sliderराष्ट्रिय

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया बड़ा हमला

दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए पिछले हफ्ते से बैठकों का दौर शुरू हो गया था लेकिन इन वार्ताओं में युद्ध रोकने पर कोई सहमति नहीं बन पाई। अब नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। यह हमला कई ड्रोन के ज़रिए किया गया जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में भीषण आग लग गई और अब तक 6 लोग घायल होने की खबर है जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।यूक्रेन की राजधानी कीव पर 30 जुलाई की देर रात हमला किया गया। रूस ने इस हमले के लिए एक साथ कई ड्रोन भेजे जिससे कीव में जोरदार धमाके हुए। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कीव के आसपास करीब 10 ऐसी जगहें और थीं जहां रूसी हमले किए गए हैं। इन धमाकों के बाद कई जगहों पर भीषण आग लग गई जिसमें कई घर, एक स्कूल और बहुत सी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

Related Articles

Back to top button