Sliderअन्य राज्य

मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का लंबी बीमारी के बाद निधन

दिल्ली: मलयालम टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बता दें कि पिछले दो सालों से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।सिद्धार्थ के निधन की जानकारी अभिनेत्री सीमा जी नायर ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। सीमा पिछले दो सालों से एक ढाल की तरह सिद्धार्थ के साथ उनकी बीमारी में साथ देने खड़ी रही और उनके इलाज में हर संभव मदद कर रही थीं। उन्होंने अपने नोट में लिखा सारी उम्मीदें खत्म हो गईं सिद्धार्थ अब उस दुनिया में चले गए हैं जहां कोई दर्द नहीं है। मैं उसे बचाने के लिए लगातार लड़ती रही, लेकिन शायद भगवान को उनकी तकलीफ और मंजूर नहीं थी।

Related Articles

Back to top button