Sliderराष्ट्रिय

फुकेत से दिल्ली आ रही Air India फ्लाइट में बड़ा खुलासा

दिल्ली: फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का क्रूज़ के दौरान ऊंचाई में अचानक बदलाव के बाद हुए कन्फर्मेटरी टेस्ट में साइकोएक्टिव सब्सटेंस लिए टेस्ट पॉजिटिव आया, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।इसके अलावा, जांच एजेंसी ने सिफारिश की कि कन्फर्मेटरी टेस्ट के नतीजे के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करे। इसमें कहा गया है कि तकनीकी और अन्य पहलुओं के बारे में विस्तृत जांच चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों की पोस्ट-फ्लाइट मेडिकल स्क्रीनिंग की गई और उनके ब्रेथलाइज़र टेस्ट के नतीजे संतोषजनक थे। साइकोएक्टिव सब्सटेंस डिटेक्शन टेस्ट में पायलट-इन-कमांड का सैंपल नॉन-नेगेटिव पाया गया, जबकि को-पायलट का सैंपल नेगेटिव था।PIC का सैंपल नॉन-नेगेटिव पाया गया। इसके बाद, दोनों फ्लाइट क्रू के ब्लड सैंपल कन्फर्मेटरी टेस्ट के लिए पैथोलॉजिकल लैब भेजे गए। PIC की कन्फर्मेटरी टेस्ट रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव पाई गई, जबकि को-पायलट का सैंपल दोनों टेस्ट में नेगेटिव पाया गया।” इस बीच, एयर इंडिया ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रही है और घटना के बाद अपने सभी पायलटों की वॉलंटरी टेस्टिंग शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button