बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में मिट्टी के डोंगे (सकोरे/परिंडे) वितरित किए।पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने बताया कि हमारे क्लब का उद्देश्य गर्मियों में पानी की कमी से पशु-पक्षियों को बचाना व उन्हें प्यास से राहत दिलाना है।क्लब ने सार्वजनिक स्थानों,रिहायशी इलाकों में मिट्टी के सकोरे बांटे, ताकि लोग इन्हें अपनी छतों या बालकनी में रख सकें।प्रोजेक्ट डायरेक्टर लांयन ऐडवोकेट जेपी सिंह ने कहा कि इन डोंगे में नियमित रूप से साफ पानी भरना है।पूर्व प्रधान ललतेश भसीन ने कहा कि यह एक मानवीय और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम है,जो बेजुबानों को जीवनदान देने में मददगार साबित होगा।इस तरह के सामाजिक कार्य लायंस क्लब जालंधर द्वारा गर्मी के मौसम में नियमित रूप से किए जाते हैं।इस अवसर पर रीजन चेयरमैन अशवनी सहगल,पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, हरभजन सिंह सैनी,मनीष चोपड़ा,सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,सैक्ट्री परमजीत सिंह सैनी,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,लांयन हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल,मोहित सलूजा,ऐडवोकेट जे पी सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल,रमेश कुमार कश्यप,सेवा सिंह,जसवंत सिंह,सुरिंदर पुजारा,सरवन कुमार अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।