Sliderपंजाब

*लायंस क्लब जालंधर बना दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में भागीदार*

जालंधर, 10 अक्टूबर 2026
मानव सेवा को समर्पित संस्था लायंस क्लब जालंधर द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज एक अत्यंत सराहनीय सेवा कार्य किया गया।
क्लब प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अध्यक्षता में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन, जालंधर में आज आयोजित एक सादे व गरिमामय कार्यक्रम में दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग किया गया। प्रथम कन्या को विवाह हेतु उपहार सामग्री एवं आर्थिक सहायता तथा द्वितीय कन्या को विवाह हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
यह सेवा प्रोजेक्ट क्लब के गौरवशाली प्रायोजकों – प्रसिद्ध समाजसेवी लांयन मितुल चोपड़ा,यश पॉल,जगन नाथ सैनी एवं प्रधान अश्वनी मल्होत्रा व उनकी टीम एंव लायंस सदस्यों के उदार सहयोग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पी.आर.ओ. सरवन अग्रवाल, मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी,सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल,ऐडवोकेट जेपी सिंह,यशपाल,सेवा सिंह,गौरव उप्पल,गगनदीप उप्पल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
*अध्यक्ष अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहता है और कन्या विवाह में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने विशेष रूप से लांयन मितुल चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा कि वे दीन-दुखियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने सभी दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।*
अंत में सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने आए हुए सदस्यगण का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट हम आगे भी करते रहेंगे।क्लब के सभी सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रायोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button