पंजाबशिक्षा और संस्कृति

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर में कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस विभागों
द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने
राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस दिवस के महत्व पर भाषण दिया। उन्होने सभी को इस महान
दिवस की शुभकामनाएं दीं और हमारे महान राष्ट्र की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनसीसी विभाग और कॉलेज की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ.
रूपाली राजदान और एनएसएस अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

Related Articles

Back to top button