Sliderराष्ट्रिय

जेनिफर सायमंस बनी देश की पहली महिला राष्ट्रपति

दिल्ली: दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम में एक नया इतिहास रच दिया गया है। सूरीनाम की संसद ने जेनिफर सायमंस को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सायमंस को ऐसे समय में यह सर्वोच्च पद मिला है जब हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष को लगभग बराबर सीटें मिली हैं जिससे यह चुनाव और भी दिलचस्प हो गया था।25 मई को हुए संसदीय चुनाव में जेनिफर सायमंस की विपक्षी नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 18 सीटें हासिल कीं जबकि वर्तमान राष्ट्रपति चान संतोखी की प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी को 17 सीटें मिलीं। बाकी की 16 सीटें अन्य छोटे दलों के खाते में गईं। इस करीबी मुकाबले ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी थी।

Related Articles

Back to top button