Sliderपंजाब

पंजाबी युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने कनाडा में की हत्या

लुधियाना: कनाडा के एडमिंटन शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। दमनप्रीत पंजाब के लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली थी। करीब 5 साल पहले उसका परिवार कर्ज लेकर उसे स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा एडमिंटन पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की शाम सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से इमरजेंसी कॉल मिली थी। पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे तो दमनप्रीत बेहोश मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 12 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 14 जुलाई को हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी।

Related Articles

Back to top button