

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के ज्वाला नगर में एक घर की छत गिर गई, जिसके बाद तीन साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई और बताया जा रहा है कि मौके से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया हैमृतकों की पहचान 3 साल के एक बच्चे और पिंटू नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। छत गिरने के समय ये सभी आठ लोग उस घर में किराएदार के तौर पर रह रहे थे। दमकल विभाग के कर्मचारी और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं। घटना के बारे में और जानकारी तथा फंसे हुए लोगों की स्थिति का अभी इंतजार है।



