Sliderपंजाब

विधायक रमन अरोड़ा ने गुरु पर्व पर गुरु घरों में माथा टेक सरबत के भले की अरदास..

जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में मनाए गए गुरु पर्व पर गुरु घरों में माथा टेक सरबत के भले की अरदास की। जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के रामा मंडी, बडिंग पिंड, काकी पिंड, लधेवाली पिंड, नांगल शामा इत्यादि गुरु द्वारों में विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने संगतो को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें सेवा का एक ऐसा मार्ग दिखाया, जिस पर आज दुनिया भर में फैले उनके अनुयायी चल रहे हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। आज आप देखेंगे कि दुनिया भर में सिख समुदाय सेवा के आदर्श के रूप में देखा जाता है। लोग सिख समाज की सेवा के उदाहरण देते हैं। उन्होंने क्षेत्न में अमन, शांति, समृद्धि एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना की। विधायक रमन अरोड़ा ने गुरु द्वारे में माथा टेककर सेंट्रल हलके के लोगो की खुशहाली की कामना की। इस मौके विधायक रमन अरोड़ा को गुरु द्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button