Sliderपंजाब

श्री राम वन गमन एवं केवट की भक्ति’ तथा ‘डिप्रेशन से कैसे पाएं मुक्ति’ पर साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी के ओजस्वी विचार;

जालंधर, वीरवार 26 नवम्बर () दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा अभावग्रस्त व गरीब बच्चों की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समर्पित सामाजिक प्रकल्प ‘मंथन’ के सहयोगार्थ साईं दास स्कूल ग्राउंड में आयोजित भव्य ‘श्री राम कथामृत’ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ जारी है। पावन कथा में संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, विश्व विख्यात कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने ‘श्री राम वन गमन एवं केवट की भक्ति’, ‘डिप्रेशन से कैसे पाएं मुक्ति’ तथा ‘यदि जन्म लें राम आज, पहचानोगे कैसे’ जैसे अत्यंत प्रासंगिक और संवेदनशील विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कथा के दौरान जब श्री राम वन गमन और केवट की अनन्य भक्ति का प्रसंग आया, तो पूरा पंडाल भक्तिरस और भावों से सराबोर हो गया। साध्वी बहनों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा के मुख्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक बिंदु:
* श्री राम वन गमन एवं केवट की भक्ति: साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने श्री राम वन गमन प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का वन गमन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म की सर्वोच्च साधना का प्रतीक है। केवट प्रसंग पर विचार रखते हुए उन्होंने बताया कि केवट की भक्ति किसी स्वार्थ या दिखावे से रहित थी। उसने प्रभु के चरण पखारने से पूर्व उनका मर्म जाना और निश्छल प्रेम व समर्पण से प्रभु को अपना बना लिया। सच्ची भक्ति पद, प्रतिष्ठा या ज्ञान का नहीं, बल्कि निर्मल भाव और पूर्ण समर्पण का विषय है।
* डिप्रेशन से कैसे पाएं मुक्ति: वर्तमान समय की बड़ी चुनौती मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) पर चर्चा करते हुए साध्वी जी ने कहा कि आज का मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं के बावजूद भीतर से खाली और अशांत है। अनावश्यक अपेक्षाएं, प्रतिस्पर्धा और आध्यात्मिक शून्यता डिप्रेशन को जन्म देती है। इससे मुक्ति का मार्ग ध्यान, संतोष, सकारात्मक चिंतन और अंतर्जगत के जागरण में है। जब व्यक्ति ‘ब्रह्मज्ञान’ के माध्यम से अपने भीतर परमात्मा के स्वरूप का अनुभव करता है, तो मन को स्थायी शांति और संबल मिलता है।
* यदि जन्म लें राम आज, पहचानोगे कैसे: इस विचारोत्तेजक विषय पर साध्वी जी ने समाज को झकझोरते हुए कहा कि हम ग्रंथों और उत्सवों में राम को तो पूजते हैं, लेकिन क्या आज के समाज में यदि राम किसी रूप या वेश में प्रकट हों, तो हम उन्हें पहचान पाएंगे? बाहरी रूप, रंग, जाति या वेशभूषा से परे राम तत्व को पहचानने के लिए विवेक, शुद्ध दृष्टि और आध्यात्मिक जागृति आवश्यक है। जो पूर्ण गुरु द्वारा ब्रह्म ज्ञान प्राप्त कर लेता है। राम प्रकाश रूप में उसके हृदय में प्रकट होते है। उसी में रामत्व की झलक मिलती है।
* मंथन प्रकल्प के माध्यम से समाज का उत्थान: उन्होंने कहा कि ‘मंथन’ प्रकल्प के तहत वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित कर उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक संस्कार भी दिए जा रहे हैं, ताकि वे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।
पूजन एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:
कथा का शुभारंभ विधिवत मुख्य यजमान गौतम कुकरेजा, सोनू कुकरेजा, गौरव कुकरेजा, प्रीति कुकरेजा, दैनिक यजमान डा. बी डी शर्मा, अंकुर अग्रवाल परिवार द्वारा पूजन एवं पावन ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ, पावन श्री आरती के अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद तथा असंख्य प्रभु भक्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वामी सदानंद जी, स्वामी चिन्मयानंद जी, स्वामी गिरधारानंद जी, स्वामी गुरशरणानंद जी, स्वामी सर्वानंद जी, जालंधर शाखा प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती जी, साध्वी सुमन भारती जी, स्वामी रजनी भारती जी सहित ओर भी संत समाज उपस्थित रहा।
स्वामी सज्जनानंद जी ने समस्त जालंधर वासियों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में साईं दास स्कूल ग्राउंड पहुंचकर इस ज्ञानयज्ञ का लाभ उठाएं और ‘मंथन’ प्रकल्प के इस नेक कार्य में सहभागी बनें।
आज के कथा प्रसंग में क्या नवधा भक्ति देती है मुक्ति की युक्ति, चित्रकूट में भक्ति रंग शबरी प्रसंग, श्री राम के जीवन चरित्र से सीखे प्रकृति का सम्मान आदि विषयों को भजनों के माध्यम से श्रवण करेंगें। इस मौके पर जालंधर के मेयर विनीत धीर, श्वेता धीर, दीपक बाली, बलवीर सिंह भट्टी, ए आई जी नवजोत माहल, दिनेश कत्याल, अजय कॉल, वरिंदर मलिक, डॉ यशपाल वासन, डॉ लवली नय्यर, सरदार इकबाल सिंह ढींढसा, आर एस एस से विजय गुलाटी, नरेंद्र, सुनील सहगल राघव सहगल, कंकेश गुप्ता,
रजिंदर बेरी, राजिंदर सिंह, पार्षद दविंदर रोनी, पार्षद राजेंद्र सिंह राजा, पार्षद अविनाश मानक, वीरेंद्र मलिक, प्रदीप वासुदेव, रश्मि महाजन, एडवोकेट बलराज शर्मा, जुगल मारवाहा, डॉ शैली गुप्ता, ममता नंदा, डॉ शमिंदरजीत कौर (प्रिंसिपल रामगढ़िया कॉलेज), डॉ हिमांशी गुप्ता, वरुण, विजय शर्मा, अश्विनी अग्रवाल, राजेश भट्टी, प्रवेश गुलाटी, जसवीर सिंह आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button