Sliderपंजाब

रमन नेहरा स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा के चेयरमेंन मनोनीत।

फगवाड़ा 26 नवंबर। स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा की बैठक अध्यक्ष आशीष गांधी के नेतृत्व में श्री गीता भवन मंदिर कटहरा चौक फगवाड़ा में संपन्न हुई। सदस्यों ने सर्व सहमति से समाजसेवी रमन नेहरा को समिति का चेयरमेंन मनोनीत किया। पूर्व चेयरमैन मदन मोहन खट्टर ने कहा कि समाजसेवी रमन नेहरा के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा नए आयाम हासिल करेगी और वर्ष 2027 में नए-नए प्रोजेक्ट कर समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव लाएगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार करने में लगी स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा ने यह निर्णय लिया कि हर एक प्रोजेक्ट के दौरान जनसमूह को संकल्प कराया जाएगा व शपथ दिलाई जाएगी कि वह शहर की सफाई व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कूड़ा करकट इधर-उधर न फेंक कर डस्टबिन में डालेंगे और उसे नित्य प्रतिदिन आने वाले सफाई सेवक के हवाले करेंगे। वर्ष 2027 मे सोसाइटी द्वारा यहां रिपब्लिक डे बसंत पंचमी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बैसाखी लेबर डे बच्चों की शाम बच्चों के नाम 15 अगस्त तीज त्यौहार अध्यापक दिवस स्वच्छता दिवस भजन गायन प्रतियोगिता स्वच्छता के प्रति हमारा दायित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता इत्यादि के आयोजन के साथ-साथ बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किए जाएंगे। अध्यक्ष आशीष गांधी पूर्व चेयरपर्सन मदन मोहन खट्टर महासचिव सीमा कोषाध्यक्ष मोनिका चोपड़ा वरिष्ठ सदस्य रविंद्र सिंह पनेसर अमरजीत डांग शिव कोड़ा राजीव शर्मा अमरजीत डांग नीरज कुमार खुशबू हरभजन सिंह लकी इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button