
वीरवार को मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार, गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में 8 : 30 बजे होगी नमाज: नासिर सलमानी मेन सिटी ईदगाह वेलफेयर सोसाइटी ने शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज का समय किया जारी
जालंधर, 28 मई: — बकरीद का पवित्र त्योहार वीरवार को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। मेन सिटी ईदगाह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नासिर हसन सलमानी ने इस संबंध में ईद की नमाज का टाइम टेबल जारी करते हुए लोगों से अपील की कि वे इस शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक त्योहार को भाईचारे, स्वच्छता और कुर्बानी की धार्मिक भावना के साथ मनाएं।
नासिर सलमानी ने बताया कि गुलाब देवी रोड स्थित केंद्रीय ईदगाह में सुबह 8 : 30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी, जिसकी इमामत प्रसिद्ध आलिमे-दीन मौलाना अदनान जामीई करेंगे।
उन्होंने बताया कि शहर की अन्य ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के समय इस प्रकार हैं:
ईदगाह मस्जिद सुबह 7:00 बजे
ईदगाह कैंट — सुबह 7 : 30 बजे
मस्जिद नूरपुर — सुबह 8 : 00 बजे
मस्जिद फातिमा — सुबह 7:00 बजे
मस्जिद बिलाल _. सुबह 7:30 बजे
मस्जिद बूटा मंडी _सुबह 7:00 बजे
मस्जिद उमर दानिशमंदा — सुबह 7: 30 बजे
मस्जिद स्टेट — सुबह 7:30 बजे
मस्जिद जनता कॉलोनी — सुबह. 8 : 30 बजे
मस्जिद कगनिवाल_ सुबह 7:40 बजे
मस्जिद कबूलपुर _ सुबह 8:00 बजे
मस्जिद फिरदौस कचहरी वाली — सुबह 8:00 बजे
मस्जिद सब्जी मंडी — सुबह 7:30 बजे
मस्जिद आलीशान — सुबह 7:30 बजे
उन्होंने शहर के मुसलमानों से अपील की कि कुर्बानी के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें, कुर्बानी का अपशिष्ट खुले में न फेंके और अपने पड़ोसियों, विशेष रूप से गैर-मुस्लिमों की भावनाओं का सम्मान करें। नासिर सलमानी ने उम्मीद जताई कि यह ईद हमारे बीच भाईचारा, अमन और मोहब्बत का पैग़ाम लेकर आएगी।