Sliderपंजाब

शहीद उधम सिंह यूथ क्लब ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जयंती

जालंधर : शहीद उधम सिंह यूथ क्लब (रजि) माडल हाउस, जालंधर ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन माडल हाउस नजदीक बोलिना मोटर में किया गया।
इस समारोह दौरान पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विशेष रूप से समारोह में पहुंच कर शहीद उधम सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने बताया कि गुलाम भारत में जब अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था। उसी काल में 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर में सरदार उधम सिंह जन्मे। यही वे क्रांतिकारी था जिसने आजादी की लड़ाई के जलियांवाला बाग नरसंहार के उत्तरदायी जनरल डायर को ब्रिटेन के लंदन में जाकर गोली मारी थी। भारत में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला उधम सिंह ने लिया। उधम सिंह की बहादुरी काबिले तारीफ रही। जनरल डायर की हत्या के बाद भागने की कोशिश तक नहीं की। बल्कि अपनी गिरफ्तारी भी दी। अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को याद करते हुए समाजसेवियों ने कहा कि उधम सिंह का जीवन प्रेरणादायी है। नई पीढ़ी को यह जाना चाहिए कि देश की आजादी के लिए युवा क्रांतिकारियों ने कितना बलिदान किया था।
क्लब के सदस्यों द्वारा समूह शहीदों की याद में विशाल लंगर भी लगाया गया।
इस अवसर पर वार्ड नं 42 के पार्षद रोमी वधवा, वार्ड नं 43 के पार्षद ओमकार राजीव टिक्का,वार्ड नं 58 के पार्षद मनीष कारलुपिया, हीरा सिंह सिंह बोलिना, मोंटू सिंह, नवीन सोनी, अमरीक सिंह मिक्का,क्लब के सदस्य तथा बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button