
● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘नो बैग डे’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिनमें छठी से आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया।
● छठी कक्षा के लिए निर्धारित ‘पप्पेट मेकिंग’ गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बटन, ऊन, मोज़े, गूगली-आँखें तथा धागों का उपयोग करके अत्यंत सुंदर और आकर्षक कठपुतलियाँ बनाकर अपने कला-कौशल का परिचय दिया।
● सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय से संबंधित ‘सूर्य-ग्रहण और चंद्र-ग्रहण’ के ज्ञानवर्धक व आकर्षक मॉडल बनाकर प्रयोगात्मक गतिविधि में भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इन ‘वर्किंग मॉडलस्’ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के विकास के लिए उचित मिट्टी, धूप, खाद,पानी और छँटाई के बारे में भी प्रयोगात्मक विधि द्वारा बताया गया ताकि अच्छी गुणवत्ता वाले पेड़-पौधे वातावरण के लिए सहायक हों।
● आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘फिज़िकल एजुकेशन’ विषय के अंतर्गत कैरम, लूडो, चैस, रेस, शटल-रन जैसी विभिन्न इनडोर और आउटडोर गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं तथा आसनों के द्वारा उनके निरतंर अभ्यास से होने वाली तन-मन की शुद्धि के प्रति प्रेरणादायक अनुभव भी प्राप्त किया। ‘वोकेशनल स्किल’ के विकास हेतु विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक करंट, सर्किट, बैटरी आदि के बारे में बताया गया। घरेलू विद्युत-उपकरणों के प्रयोग तथा सोलर-पैनल के महत्त्व बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने ‘नो बैग डे’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने बताया विद्यार्थियों ने इन सभी मनोरंजक एव शिक्षाप्रद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट की अध्यक्षता में उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विद्यार्थियों के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की ।