पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के मयंक गिल ने जीता ‘बास्केटबॉल प्रतियोगिता’ में स्वर्ण पदक

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थी खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कृत हो रहे हैं। चार और पाँच अक्तूबर 2026 को ‘हंसराज स्टेडियम, जालंधर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत ‘डिस्ट्रिक्ट लेवल की ‘बास्केटबॉल प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा के मयंक गिल ने U-17 वर्ग में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा के आधार पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मयंक गिल ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए पात्रता भी प्राप्त की है।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने शारीरिक-शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले मयंक गिल की इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी मयंक गिल की शानदार उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी।

Related Articles

Back to top button