पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ‘पंजाब स्कूल गेम्स के ज़ोनल कबड्डी टूर्नामेंट’ में पाया दूसरा स्थान

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व औऱ शारीरिक-शिक्षा विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ‘पंजाब स्कूल गेम्स 2025-26’ के अंतर्गत हुए ज़ोनल कबड्डी टूर्नामेंट में U-17 आयुवर्ग में भाग लिया। साई दास ए.एस. सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जालंधर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम (लड़के) ने श्रीमान परमिंदर वसरन, सरदार निर्मलजीत सिंह, कोच निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में एक और उपलब्धि प्राप्त की है। इन खिलाड़ियों ने नेशनल स्टाइल में ‘ज़ोनल कबड्डी टूर्नामेंट’ में अपना दमखम दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button