पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी की उत्कृष्ट परंपरा में एक नई उपलब्धि : फैकल्टी ने डिज़ाइन पेटेंट हासिल किया

हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की श्रीमती शेफाली कश्यप, असिस्टेंट प्रोफेसर ने द पेटेंट ऑफिस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने श्रीमती शेफाली कश्यप एवं डिपार्टमेंट को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि में निहित नवाचार की भावना, शोध-उन्मुख दृष्टिकोण तथा समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करने वाली है। विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली ने उनके ईमानदार प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता प्रभावी टीमवर्क का परिणाम है। इस अवसर पर डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित थीं। यह उपलब्धि हंस राज महिला महाविद्यालय की शोध, नवाचार एवं सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा संस्थान की उत्कृष्ट परंपरा में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ती है।

Related Articles

Back to top button