पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘अंतर्सदनीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में इन दिनों विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा के द्वारा नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित ‘अंतर्सदनीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 25 चयनित विद्यार्थियों ने अपने-अपने भाषण के माध्यम से विषयानुरूप अपने विचार प्रकट किए। श्रीमती सुमन नरूला तथा श्रीमती पलविंदर कौर के निर्णायानुसार घोषित विजेताओं को प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहित होकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button