Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में रचनात्मक कौशल के प्रोत्साहन हेतु करवाई गईं अंतर्सदनीय प्रतियोगिताएँ

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशल के विकास हेतु इन दिनों विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा की देखरेख में छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय पोस्टर बनाने, चित्र बनाने तथा नारा-लेखन की प्रतियोगिताएँ’ आयोजित करवाई गईं।
इन प्रतियोगिताओं में कुल 118 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषयानुरूप अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। सुश्री रजनी मलिक तथा
श्रीमती किरण शर्मा के निर्णयानुसार छठी से आठवीं तथा नवीं से बारहवीं कक्षा के योग्य विद्यार्थियों को दो वर्गों के अंतर्गत विजेता घोषित करके पुरस्कृत किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों की कला की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button