
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन

विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं कक्षा के दो वर्गों के अंतर्गत बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने देश-दुनिया की महत्त्वपूर्ण घटनाओं, इतिहास, विज्ञान, खेल आदि से संबंधित सामान्य-ज्ञान का परिचय देते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड्स को पार किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की टीम को विजेता घोषित किया गया। कड़ी टक्कर में सबसे अधिक अंक प्राप्त करके गौरिका, विवान मोगला, ऋषित ठाकुर तथा युवराज मिश्रा की टीम ने छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा के वर्ग में दृष्टि, युवराज शर्मा, गुरजस अटवाल तथा तक्षदीप की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के ज्ञान और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकगण को बधाई दी।



