SliderUncategorizedपंजाब

नवरात्रि का तीसरा दिन शक्ति और करुणा का दिव्य संगम-नवजीत भारद्वाज

जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां चंद्रधंटा जी एवं श्री शनिदेव महाराज जी के निमित सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान राकेश प्रभाकर से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में आयोजित दिव्य हवन-यज्ञ के पावन अवसर पर प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को माँ के चरणों से जोड़ते हुए नवरात्रि के तीसरे दिन का महत्व समझाया। नवरात्रि का तीसरा दिन माँ दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित होता है। माँ चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत दिव्य, शांत और तेजस्वी है, जो चंद्रमा की भांति शीतलता और प्रकाश प्रदान करता है। उनके मस्तक पर सुशोभित अर्धचंद्र उनकी पहचान है, जिसकी आभा से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।
नवजीत भारद्वाज ने बताया कि माँ चंद्रघंटा सिंह पर सवार रहती हैं और उनके दसों हाथों में विभिन्न दिव्य अस्त्र-शस्त्र सुशोभित होते हैं। उनका यह स्वरूप हमें जीवन में शक्ति और शांति के संतुलन का संदेश देता है।
उन्होंने पुराणों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब असुरों का अत्याचार बढ़ गया, तब माँ ने चंद्रघंटा रूप धारण कर युद्ध किया। उनके घंटे (घंटा) की दिव्य ध्वनि से दुष्टों का नाश हुआ और भय का अंत हुआ। यह हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने मौन नहीं, बल्कि साहस के साथ खड़ा होना ही सच्चा धर्म है।
माँ के इस स्वरूप में जहां अपार करुणा और ममता है, वहीं अधर्म के विनाश की असीम शक्ति भी निहित है। उनकी आराधना से भक्तों के जीवन से भय, बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती है। जैसे माँ चंद्रघंटा ने बुराई पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में डर, असफलता और नकारात्मक सोच से संघर्ष करना चाहिए। माँ की भक्ति हमें आत्मविश्वास, साहस और कठिनाइयों से लडऩे की शक्ति प्रदान करती है।
अंत में नवजीत भारद्वाज ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर माँ से प्रार्थना करें कि वे हमारे जीवन को सुख, शांति और सफलता से भर दें और हमें हर बुराई के खिलाफ डटकर खड़े होने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर,मोनिका कपूर, विक्की अग्रवाल,जानू थापर,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल, ऋषभ कालिया,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, प्रदीप, सुधीर, सुमीत, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, वरुण, नितिश,रोमी,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, कमल नैयर, अजय सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन यज्ञ उपरांत लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button