Sliderपंजाब

शोरूम का लैंटर गिरने से एक की मौत

मोहाली : एयरपोर्ट रोड पर टी.डी.आई. सिटी सैक्टर-118 में एक निर्णाणाधीन शोरूम की दूसरी मंजिल का लैंटर गिर गया। लैंटर पर काम कर रहे 2 मजदूर दब गए, जबकि 2 मजदूरों ने बचने के लिए छलांग लगा दी। वह भी घायल हो गए। घटना शाम 4:30 बजे हुई। मलबे में मजदूरों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चूहड़माजरा निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई। घायल एयरोसिटी के रहने वाले उदय पासवान कर्ण कुमार , कुलदीप पासपान अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अतिरिक्त उपायुक्त विराज एस. तिड़के ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एस.डी.एम. दमनदीप कौर और डी.एस.पी. खरड़-1 करण सिंह संधू की देखरेख में बचाव अभियान शुरू किया। ए.डी.सी. ने कहा कि लैंटर गिरने के कारणों का पता लगाने की उचित जांच की जाएगी। डी.एस.पी. संधू ने कहा कि बचाव अभियान खत्म हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button