Sliderपंजाब

सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत, जाने क्या

दिल्ली: अगर आप गोल्ड-सिल्वर की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 नवंबर को MCX पर 10 ग्राम सोना 2812 रुपए टूटकर 1,31,411 रुपए और चांदी 5705 गिरकर 1,63,997 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।कमजोर वैश्विक रुख और रुपए की मजबूती के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1,400 रुपए गिरकर 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी पांच प्रतिशत टूटकर 1.69 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के एक साल के निचले स्तर पर रहीअखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपए घटकर 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो सोमवार को 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। नौ नवंबर से अबतक सोने में 8,300 रुपए या लगभग छह प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button