Sliderपंजाब

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — सीमा धूमल (जलंधर में महिला इकाई की नियमित मासिक बैठक संपन्न)

जालंधर।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती, पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कार्य की प्रदेश प्रभारी श्रीमती सीमा धूमल ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जालंधर की नियमित मासिक बैठक एवं मिलन का आयोजन गीता मंदिर में किया गया। महिला इकाई की सदस्याओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भव्य एवं मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए तथा जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।

सदस्यों को अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की अयोध्या (उ.प्र.) में सप्ताहांत में होने जा रही तीन दिवसीय बैठक के विषय में भी विस्तार से बताया गया कि समूचे भारत से वहाँ ल.उ.भा. के प्रतिनिधि देश के लघु उद्योगों के विकास के लिए विचार विमर्श करेंगे तथा आगे की नीतियों के संबंध में जो भी निर्देश देंगे उसी अनुरूप हम इकाई स्तर पर कार्य करेंगे।

श्रीमती सीमा धूमल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें – सत्य, धर्म, निष्काम कर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जालंधर की अध्यक्ष आरती सचदेवा, महासचिव रमनप्रीत कौर, सरोज ठाकुर, नीतू नंदा, नोनी कत्याल, ऋतु,रूही बुद्धि राजा ,नेहा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओं ने आपसी सौहार्द के साथ मासिक मिलन भी संपन्न किया।

श्रीमती सीमा धूमल ने एक बार पुनः सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जय श्रीकृष्ण!

Related Articles

Back to top button