
दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन राजधानी दिल्ली का सबसे सुरक्षित इलाका भारी तनाव का केंद्र बन गया कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने लगे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल सख्त कदम उठाने पड़े. हालात उस समय और गंभीर हो गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और दंगा-रोधी वाहनों की मदद से स्थिति को काबू में लाने का प्रयास किया सोमवार को जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे संसद क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा बड़ी संख्या में लोग राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से मार्च में शामिल हुए. जैसे-जैसे भीड़ आगे बढ़ी, जंतर-मंतर, रेल भवन, शास्त्री भवन और जनपथ के आसपास कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई सुरक्षा बल लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे, जबकि प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की मांग पर अड़े रहे स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब प्रदर्शनकारी रेल भवन के पास तक पहुंच गए यह इलाका संसद भवन के बेहद करीब माना जाता है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया एहतियात के तौर पर संसद परिसर के कुछ प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए संसद के दक्षिणी हिस्से सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके